अच्छे लोग अच्छे काम की तारीफ जरूर करते हैं : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। “अच्छे लोग अच्छे काम की तारीफ जरूर करते हैं।” टीएस सिंहदेव को लेकर यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। मामला पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस ट्वीट से जुड़ा है जिसमें उन्होंने सीएम साय की तारीफ की थी। एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान टीएस सिंहदेव द्वारा सीएम की तारीफ को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और अच्छे लोग तारीफ भी करते हैं। उन्होंने स्व. अटल जी और स्व. इंदिरा गांधी से जुड़े उस वाकये का भी जिक्र भी किया, जिसमें स्व. अटल जी ने गांधी की तारीफ की थी। फिर कहा कि अच्छे लोग अच्छे कामों की तारीफ जरूर करते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *