इन महिलाओं के लिए खुशखबरी, विष्णुदेव सरकार ला रही नई योजना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानि 09 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में योजना शुरू की जा रही है।

योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है। बता दें कि, ये योजना मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने लाई जा रही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले को 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम साय 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *