मामला झारखंड में मजदूरों को बंधक बनाए जाने का
सक्ती-झारखंड के गोविंदपुर की ग्लेज इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में बंधक बने मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं युवा लोधी संगठन शक्ति के जिनकी संघर्ष और मजदूरों के प्रति निष्ठा को देखते हुए और मजदूरों को बंधक बनाए ठेका श्रमिकों को इंसाफ दिलाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि छत्तीसगढ़ में हो रहा है गरीब मजदूरों का शोषण, ठेका श्रमिकों का आवाज उठाने वाला छत्तीसगढ़ में कोई नहीं है,सभी राजनैतिक पार्टिया केवल बस सत्ता में आने के लिए राजनीति करती है, पर कभी भी यहां की आम जनता, किसान, बेरोजगार,युवा ठेका श्रमिक, मजदूरों का काम नहीं करते उनकी समस्याओं को जानने का भी प्रयत्न नहीं करते, आज इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के कुछ ठेका श्रमिक मजदूर बंधक बनाए गए हुए हैं, यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को सही मायने में इंसाफ अभी तक नहीं मिला, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद आज ही यहां के लोग गरीबी बीपीएल स्तर के नीचे जीवन यापन कर रहे दो वक्त की रोटी जुटाने में भी यहां की आम जनता की जान चली जा रही है, यह दुख का विषय है बाहर से आकर उद्योगपति यहां उद्योग तो लगाते हैं आदिवासी अंचलों में पर वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार देने से मना कर देते है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ के आम जनता के पास रोजगार नहीं है खुद का इसी वजह से दूसरे राज्य परिवार चलाने जीवन यापन करने के लिए मजदूर पलायन होने पर विवश है,आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ से प्रत्येक वर्ष हजारों लाखों की संख्या में मजदूर दूसरे राज्य में पलायन कर जाते हैं और सरकारी दावा करती रहती है हम गरीब मजदूरों को रोजगार दे रहे जो गलत साबित हो रही है, अभी भी छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को रोजगार को प्रलोभन देकर दूसरे राज्यों में मजदूरों को बंधक बनाया जा रहा है
जिस पर शक्ति के युवा लोधी संगठन शक्ति के द्वारा झारखंड गोविंदपुर में ग्लेज इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने बंधक बने 7 मजदूरों को सकुशल छत्तीसगढ़ लाया गया और मजदूरों को उनके निजी ग्राम तक पहुंचाया गया, दूसरे राज्यों में बंधक बने मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे युवा लोधी संगठन के प्रमुख सुनील लोधी के संघर्ष को देखते हुए हमारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लोधी संगठन के साथ कंधे से कन्धा खड़ी है, और आगे भी मजदूरों की हक की सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए समर्थन करते रहेंगे