ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा ने सिल्वर शिमरी आउटफिट में जिगल जिगल पर किया डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी एक्टिंग के साथ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। हलांकि अक्सर ही मलाइका को उनके कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Jiggle Jiggle Dance Video) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इंस्टा ट्रेंडिंग सॉन्ग जिगल जिगल पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ दो और अन्य लड़कियां भी हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का शहर में स्पॉट होना कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस को कभी योगा क्लासेज, तो कभी अर्जुन संग डेट और कभी गर्ल गैंग संग पार्टी करते देखे जाता है। अक्सर मलाइका की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक सॉन्ग काफी ट्रेंड कर रहा है। अगर आप इंस्टाग्राम को यूज करते हैं, तो ‘माई मनी डोंट जिगल जिगल’ के बारे में जरूर जानते होंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *