गिरौदपुरी मेला आज से : मुख्यमंत्री बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन भी पहुंचेगे…

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बघेल का आज गिरौदपुरी दौरे पर है। गिरौदपुरी में गुरु दर्शन मेला एवं संत समागम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघे आज दोपहर 3:20 में गिरौदपुरी पहुंचेंगे। इसके लिए प्रोटोकॉल जारी हुआ। दरअसल, गिरौदपुरी में आज 7 मार्च से 9 मार्च तक तीन दिवसीय गुरु दर्शन मेला का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के कोने-कोने से बाबा के दर्शन के लिए दर्शनार्थी पहुंचते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भी आज गिरौदपुरी आगमन करेंगे। बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली की कामना करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 3:45 में गिरौदपुरी धाम पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत अन्य नेता शामिल रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *