बालिकाएं होंगी शिक्षित, तभी समाज से दूर होंगी कुरीतियां – गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा

महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गगन जयपुरिया
सक्ति-समाज में जो भी कुरीतियां हैं, उनको समाप्त करने के लिए बालिका शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देना जरूरी है। समाज में फैली कुरीतियों को नष्ट करने के लिए नारी शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कोई दूसरी बात नहीं हो सकती। महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। नारी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को नेक रास्ता दिखाने में समर्थवान होती है। कुछ इस तरह की बातों पर चर्चा करने के लिए शनिवार दिनांक 9/10/21 को शासकीय हाईस्कूल  बम्हनीडीह में श्री महिला डेवलेपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के द्वारा निःशुल्क बालिका सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनीनडीह मे संपन्न  हुआ
जिसमे नारी परिचर्चा, राइटिंग, पेन्टिंग, सामान्य ज्ञान, उर्दू ज्ञान ,आत्म सुरक्षा मासर्ल आर्ट का आयोजन हुआ I इसमें छात्राओं  ने नारी सुरक्षा  को लेकर भी अपनी बात को बेबाकी के साथ रखा
छात्राओं ने वर्तमान परिवेश में नारियों के सम्मान और अधिकारों से सम्बंधित प्रश्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया से पूछा I जिसमे सबसे पहले प्रिती पटेल ने अपना बात रखी , मुख्य अतिथि ने कहा बालिकाए हर क्षेत्र मे आगे आए महिला पुरूष समान है , दोनो को समान अधिकार मिला है I अपने अधिकार का सदुपयोग करे I और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए कभी पढ़ाई न छोड़े क्योंकि शिक्षा वह ताकत है जिससे हर जंग लड़ा जा सकता है नारी के सम्मान से ही देश विकसित होगा
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में गगन जयपुरिया सभापति  जिला पंचायत , अध्यक्ष एस.सी. शुक्ला प्राचार्य आत्मानंद स्कूल बम्हनीनडीह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन केशरवानी उपस्थित थे
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ इसके पश्चात अतिथियो का बेच लगाकर स्वागत किया गया I फिर नारी परिचर्चा मे बालिकाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शुक्ला जी ने  कहा बालिका सशक्तिकरण का कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे बालिकाओ का मनोबल बढ़ता यह कार्यक्रम सराहनीय है I  इसके लिए संस्था का अभार व्यक्त किया,सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का बेसिक ट्रेनिंग आयोजक यूनिशा टंडन (मास्टर ट्रेनर सिलाई एवं मासर्ल आर्ट) एवं उमेश कांत द्वारा दिया गया .कार्यक्रम मे पुजा सोनी प्रशिक्षिका ब्यूटीपार्लर, बिन्दु पाली , श्वेता दयालानी,  कामनी देवी,  ललिता ध्रुव , जोशी देवी और  स्कूल की समस्त बालिकाए उपस्थित थी, महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन बुंदेला मेंऊ पामगढ़ द्वारा गगन जयपुरीया को प्रतिक चिन्ह,साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *