युवती ने की नवजात को ठिकाना लगाने की कोशिश, शादी किए बिना दिया जन्म

बस्तर. जिले के एक गांव में 1 दिन की नवजात बच्ची को जसकी मां ने चूहों के बिल में पाट दिया। हालांकि, रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को बिल से निकाला गया। फिर उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की स्थिति ठीक है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के तोकापाल का है। इस गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है। युवती गर्भवती थी। वहीं 22 जनवरी की आधी रात युवती ने बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी युवक को दी। हालांकि, उसने युवती और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया।

जिसके बाद 23 जनवरी को युवती ने नवजात को मारने का प्लान बनाया। फिर गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहों के बिल में बच्ची को पाट दिया। बताया जा रहा है, जिस समय नवजात को पाटा गया उससे कुछ देर बाद गांव के ही कुछ लोग नीलगिरी के पेड़ के पास पहुंचे थे। जिन्हें रोने की आवाज आई। जिसके बाद चूहों के बिल से बच्ची को सुरक्षित निकाला गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *