देगची में डूबकर बच्ची की मौत, मां आंगन में कर रही थी काम, घर में पसरा मातम

जशपुरनगर। जशपुर जिले के कुनकुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना देने पहुंची करुणा बाई उम्र 40 वर्ष ने बताया कि घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान अंदर कमरे में सबसे छोटी बेटी देविका बिस्तर पर सोई हुई थी।

घर में पांच बच्चों को संभालना ऊपर से पति बाहर काम करने चला गया है तो उस महिला के कंधे पर कितना बोझ होगा यह समझा जा सकता है। ऐसे में उस महिला पर क्या बीत रही होगी जो आँगन में काम कर रही हो और अंदर पानी के बड़े बर्तन देगची में उसका एक साल का बच्चा डूबकर मर जाए। दिल दहलाने वाली यह घटना जशपुर के दोकड़ा पुलिस चौकी के छेराघोघरा गांव में घटी है।

दरअसल, कुनकुरी थाने से मिली जानकारी के अमुसर गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना देने पहुंची करुणा बाई उम्र 40 वर्ष ने बताया कि घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान अंदर कमरे में सबसे छोटी बेटी देविका बिस्तर पर सोई हुई थी। दोपहर के दो बज रहे थे। बड़ा बेटा घर में घुसा तो देखा पानी के बड़े बर्तन में देविका डूबी हुई है तो उसे निकालकर बाहर लाया। बच्ची हिल-डुल नहीं रही थी उसे बेहोश समझकर आनन-फानन में कुनकुरी के निजी अस्पताल में लेकर आये। जहां डॉक्टर ने जाँच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद थाने पहुंचे करुणा के रिश्तेदारों ने बताया कि पति शंकर लोहार पैसे कमाने के लिए गोवा में काम कर रहा है। वहीं अपने 5 बच्चों का लालन -पालन करने के लिए करुणा बाई घर में रहती है। घटना की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *