बालोद- शनिवार को जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव द्वारा गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पैरी, बिरेतरा, व कांदुल में मनरेगा के कार्यो व गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ग्राम पैरी में मेडिकल किट, पानी की व्यवस्था नही होने पर और पंजी संधारण संबंधित कमियां पाए जाने पर रोजगार सहायक व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देश किया गया। साथ ही गौठान मे 3 महीने से खरीदे गोबर का अभी तक प्रोसेज नही किये जाने पर आरएईओ को निर्देश दिया गया। वही नर्सरी में पौधों की स्थिति सुधारने हेतु गुंडरदेही जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। डॉ. रेणुका ने ग्राम बिरेतरा में पूर्व स्वीकृत मनरेगा के कार्यों, एसएचजी शेड व अन्य को शीघ् शुरू करने सरपंच को निर्देशित किया। पुराने गोबर को जल्दी वर्मी बनाने आरएईओ को निर्देशित किया गया। वही प्रत्येक गौठान में फाइल व हर गौठान की फाइल जनपद मे संधारित करने सीईओ को निर्देशित किया गया। वही ग्राम कांदुल में क्रेडा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा जल्दी लगाए जाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। चारागाह में बोर के लिए पंचायत को निर्देशित किया गया। वही नहर सुधार हेतु आरईएस विभाग के एसडीओ को निर्देशित किया गया व अन्य गतिविधि जल्द शुरू करने निर्देशित किया गया।