सबसे पहले तो विमेंस पावर ग्रुप की सभी महिलाओं के तरफ से विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं , हम सभी विमेंस पावर ग्रुप की महिलाएं आज इकट्ठा हुए हैं महिला दिवस मनाने के लिए, आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले महिला दिवस सन् 1975 में एक थीम के साथ मनाया गया, थीम का तात्पर्य था की उसी थीम के साथ साल भर कार्य पर नियुक्त रहती थी, इसी प्रकार 2022 में भी एक थीम के साथ महिला दिवस मनाया गया है उस थीम का नाम है,
एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता
जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले दो साल से कोविड 19 का सफ़र लोगों के लिए बहुत ही उतार चढाव रहा, किसी ने अपने को खोया तो किसी ने अपने आप में एक मिसाल कायम किया, हम सभी महिलाएं एक थीम के साथ महिला दिवस मना रहे हैं, थीम का कलर है पर्पल कलर, व्हाइट कलर, और ग्रीन कलर,
पर्पल कलर दर्शाता है, न्याय और गरिमा ।
व्हाइट कलर दर्शाता है, शुद्धता की ओर ।
ग्रीन कलर, दर्शाता है उम्मीद की किरण।
एक भयंकर महामारी के दौरान भी कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जो अपने कार्य के प्रति हमेशा तत्पर रहीं, मैं उन सभी महिलाओं को सेल्यूट करना चाहती हूं, जैसे की पुलिस विभाग की हों या शिक्षिका हों, या स्वास्थ विभाग में हों या सफाई कर्मी हों, इन्होंने अपना कर्तव्य बखुबी निभाया ।।

और मैं उन सभी महिलाओं को भी सैल्यूट करना चाहती हूं जो हाऊस वाईफ हैं, आप सभी लोग जानते हैं कि दुकाने ऑफिस तो बन्द हो चुकी थी लेकिन हर घर की किचन हमेशा खुली हुई थी, इन्होंने भी अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है ।।
बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि विमेंस पावर ग्रुप की सभी महिलाओं के तरफ से सभी लोगों को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।।