स्व.गौरी बाई यादव (पोरथा) शक्ति
शक्ति– शक्ति विकासखंड के ग्राम-पोरथा के प्रतिष्ठित नागरिक, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग शक्ति में पदस्थ, स्वयंसेवक विनोद कुमार यादव जी की पूज्य माताजी गौरी बाई यादव जी का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 3 मार्च 2022 दिन- गुरुवार को हो गया है,जिनका दशकर्म एवं चंदनपान आगामी दिनांक- 12 मार्च 2022 दिन- शनिवार को गृह ग्राम-पोरथा शक्ति में होगा, यादव के निधन पर स्कूल शिक्षा विभाग सहित क्षेत्र के नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,तथा यादव मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक विचारों वाली महिला थी
