भाजपा के 12 बड़े नेताओं का जमावड़ा 17 जून को जांजगीर में, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन भी पहुंचेंगे जांजगीर

प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन जांजगीर में भाजयुमों की प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल

भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सह प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं की स्वागत की की जा रही है जोरदार तैयारी

नितिन नवीन जांजगीर में बैठक कर 17 जून की रात कोरबा जिले के लिए होंगे रवाना

जांजगीर में पहली बार आयोजित की जा रही भाजयुमो की प्रदेश स्तर की बैठक
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी छ.ग. प्रदेश के सह प्रभारी, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन 17 जून की प्रातः 11ः30 बजे जांजगीर आयेंगे। जांजगीर पहुंचने पर भाजपा व भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा जांजगीर मोड़ अकलतरा में सर्व प्रथम स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा। तद्उपरांत जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचने पर कचहरी चौक जांजगीर में क्षेत्र के भाजपा व भाजयुमों कार्यकर्ता द्वारा अभिनंदन किया जायेगा

इसके बाद वे जिला कार्यालय जांजगीर पहुंचेगें, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे

नितिन नवीन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम एक नजर में

01- दोपहर-12ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक

02- दोपहर 1ः30 से 2ः30 बजे तक भाजयुमों के प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक

03- दोपहर 3ः15 बजे से 4ः00 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रेस से चर्चा

04- शाम 4ः00 से 5ः00 बजे तक भाजपा के जिला पदाधिकारीयो, मोर्चा जिलाध्यक्षो के साथ बैठक

05- शाम 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक जिला समन्वय समिति (कोर ग्रुप) की बैठक

इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री, विधायक नारायण चंदेल, क्षेत्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, संभागीय संगठन प्रभारी कृष्णा राय, भाजयुमों के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ओ.पी. चौधरी भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी सहित अन्य वरिश्ठ पदाधिकारीगण इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

सभी कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में सम्पन्न होगा। तत्पश्चात वे जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *