ड्रम से 8 लाख का गांजा जब्त, पिकअप सवार तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। पुलिस की कार्रवाई से बचने गांजा तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है. सजी धजी पिकअप वाहन के जरिए गांजा तस्करी कर रहे आरोपी के पास 83 किलो गांजा बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश भाटिया ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था. पुलिस आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि गांजा तस्कर ने पैटर्न बदलकर गांजे की तस्करी कर रहा था.

ओडिसा से सजी धजी पिकअप वाहन में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था. सीमा से निकल गांजा से लोड पिकअप वाहन देवभोग, इन्दागांव, जुगाड़, मैनपुर, नवागढ़ थाना को पार कर गरियाबंद पहुंच गया था. तस्कर गांजा अपनी ही वाहन से गांजा तस्करी को अंजाम दे रहा था.

इस दौरान गरियाबंद पुलिस को प्लास्टिक ड्रम लोडेड वाहन ओडिसा से रायपुर की ओर जाते देख शक हुआ. जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो प्लास्टिक ड्रम में गांजा मिला. तीन प्लास्टिक ड्रम में से 83 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 8 लाख से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *