गोंडा में 3 बच्चों की माँ के साथ सामूहिक बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक विवाहिता महिला के साथ तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को संपत्ति विवाद की रंजिश बता रही है।
मामला कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। जहां की एक महिला ने शुक्रवार की रात में तीन लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला विवाहिता है और तीन बच्चों की मां है। महिला का आरोप है कि रात में लगभग एक बजे तीनों आरोपी उसके घर में घुस आये और उसके हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसके बच्चे जग गए तो तीनों आरोपी भाग निकले।
उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला ने इस घटना को संदिग्ध करार देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिली है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों का सम्पत्ति विवाद भी चल रहा है।  जांचोपरांत आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *