रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में शपथ ली। शपथ समारोह में सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी बीजेपी विधायक शामिल हुए। कलेक्टर, कमिश्नर और अपर कलेक्टर भी इस दौरान शामिल हुए।
14 मंत्रियों का फार्मूला वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जा रहा है। इसी कारण तीन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की रणनीति इन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भाजपा का उद्देश्य क्षेत्रीय संतुलन साधना है।