5 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा का दौर

राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में इस माह नौतपा भी शुरू होने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु राजौरिया के अनुसार 24 मई की मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 33 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। उस समय सूर्य का वृषभ राशि में बुध ग्रह के साथ योग बनेगा। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। राजौरिया के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिन तक रहेंगे। इसमें से शुरुआती नौ दिन गर्मी चरम पर रहती है। इन्‍हीं नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती हैं। ऐसे में शुरुआत के नौ दिनों में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। वातावरण बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। धूल भरी आंधी और लू की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में विवाहादि मांगलिक न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि मौसम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव होने की संभावना रहती है। इस बार नौतपा 2 जून तक रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *