अमिताभ से लेकर सुष्मिता सेन तक ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

आज से नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। यह पर्व बहुत खास है और इस पर्व पर बड़े लोगों से लेकर आम लोग तक अपने प्रियजनों को बधाई दे रहे हैं। आज खास मौके पर हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर ख़ास लोग तक शामिल हैं। यानी नेता, सेलेब्स और आम जनता। आज यानि 7 अक्टूबर से शुरू हुआ ये पर्व 15 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में आज बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए सभी भक्तों की नवरात्रि की बधाई दी है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन और अनुपम खेर तक शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
अमिताभ ने एक पोस्ट कर लिखा है – ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥’ वहीं उनके अलावा सुष्मिता सेन ने भी मां दुर्गा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सुभो देवी पक्ष मां दुर्गा अपनी सारी महिमा में, नई शुरुआत, आशा और साहस की प्रचुरता ।।। और निश्चित रूप से प्यार !!! शुभ दुर्गा पूजा और एक धन्य नवरात्रि आपको और आपके सभी प्रियजनों को

इसी के साथ हेमा मालिनी लिखती हैं, ‘शुभ नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं, जब मां दुर्गा 9 दिनों के लिए हमारे बीच रहती हैं, अपना आशीर्वाद बरसाती हैं और बुराई महिषासुर की विजय का जश्न मनाने के लिए विजया दशमी के साथ समाप्त होती हैं। ये पवित्र दिन हम सभी को लाभान्वित करें, सभी के लिए शांति और खुशी लाए। हैप्पी नवरात्रि!’ वहीं अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘आप सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें स्वस्थ रखें’। इसी के साथ संजय दत्त ने भी वीडियो शेयर करके नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *