रायगढ़; अदाणी फाउण्डेशन द्वारा गुरुवार को ग्राम खमरिया के मिडिल स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस चिकित्सा सेवा में करीब 200 से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया। वैश्विक महामारी की भयावहता को देखते हुए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी जैसे कोविड के नियमों का सख्त पालन करते हुए किया गया। शिविर में शिशु रोग, महिला रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य रोगों के इलाज हेतु रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद थी जिन्होंने स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पंचायत जनप्रतिनिधि गजपति राठिया, खगेश चौधरी तथा गारे पेलमा lll खदान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया |
शिविर में सभी मरीजों का पंजीयन कर वजन, रक्तचाप, डायबिटीज की जांच की गई तत्पश्चात वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य जांच व परामर्श दिया गया | अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। यह कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन की इसी कार्यक्रम का हिस्सा है |

इस पर गांव के वरिष्ठ नागरिक गजपति राठिया ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु अदाणी फाउण्डेशन को धन्यवाद दिया, और कहा कि “जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण आंचल में कोविड काल में लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पाना मुश्किल है ऐसे में इस तरह का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नि:शुल्क चिकित्सा सेवा के आयोजन से स्थानीय जरूरतमंद जनता को इसका काफी लाभ मिलता है और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलती है।