जिला अस्पाल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर 24 फरवरी को

हदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को किया जाएगा निःशुल्क ईलाज

जशपुरनगर। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 24 फरवरी 2024 को जिला अस्पाल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हदय रोग, गुर्दा रोग एवं कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को निःशुल्क ईलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर तिथि 24 फरवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज, डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी एवं डॉ. रवि जायस्वाल अपनी सेवाएं देगें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *