एन.सी.डी. कार्यक्रम के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत 27 से 31 मई सुबह 10 बजे से 3 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ लाभ देना है कार्यालयों में काम की अधिकता की वजह से लोग अपने स्वास्थ का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते है जिसके कारण लोगो बीमारी के शिकार हो रहे है फिट टू गवर्नमेंट एम्प्लाई केम्पिंग के तहत तिल्दा नेवरा के शासकीय कार्यालय जनपद -थाना -नगरपालिका -तहसील कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है गैर संचारी रोग जैसे बी.पी., शुगर की जांच तथा कैंसर स्क्रिनिंग ह्रदय रोग -बुजुर्ग देखभाल -परामर्श एवं उपचार किया जा रहा है एवं दवाई भी निःशुल्क वितरण की जा रही है। इसी कड़ी आज थाना परिशर में निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण कैम्प लगाया गया जिसका लाभ थाना स्टाफ केद्वारा लिया गया परीक्षण कैम्प लगभग 73 लोगो की जाँच की जा चुकी है-पुलिस विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने इस योजना की सराहना की है और कहा की पुलिस विभाग के लिए वरदान है यह योजना -क्योकि विभाग में काम की व्यस्तता की वजह से पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान नहीं दे पाते है इस तरह से शिविर लगाने से सुविधा मिल रही है शिविर में डाक्टर रूही चन्द्राकर- स्टाफ नर्स अविनाश सिंग -काउंसलर अनिल कुमार नेताम -आर एच डब्लू पिंकी धृतलहरे -लैब टेक्नीशियन संगीता वर्मा और सौरभ शर्मा शामिल थे l
