अल्ट्राटेक रावन सीमेंट संयंत्र सीएसआर लाजिस्टिक विभाग शासकीय स्वास्थ्य विभाग एवं संयंत्र मेडिकल टीम के संयुक्त तत्वाधान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं ग्लूकोमा नेत्र जांच शिविर का आयोजन

संयंत्र प्रमुख राजेश शंकर एवं एफएच&एचआर बिनोद नांबियार के मार्गदर्शन में अल्ट्राटेक रावन सी-एस-आर-] लाजिस्टिक विभाग] संयंत्र मेडिकल टीम एवं शासकीय स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से ट्रकयार्ड के सारथी प्रशिक्षण केन्द्र में वाहन चालको के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं ग्लूकोमा नेत्र जांच शिविर जिसका थीम ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजूट होनाÞ था का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 74 वाहन चालको ने अपना नेत्र जांच कराय। कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालकों को बिमारी से बचने एवं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नेत्र सहायक अधिकारी हथबंध से डॉक्टर गायत्री वर्मा द्वारा जानकारी प्रदान की गयी।
सरकारी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ट्रक ड्रायवरों के लिए ग्लूकोमा स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करके समुदाय और पर्यावरण दोनों पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। ग्लूकोमा की जांच से ट्रक ड्रायवरो में दृष्टि घातक स्थिति का षिघ्र पता लगाया जाना और उपचार किया गया। जिससे दृष्टि हानि को रोकने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिली है। यह कार्यक्रम एक सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के आयोजन से शिविर में ग्लूकोमा और नियमित नेत्र जांच के बारे में जागरूकता भी डॉक्टरों द्वारा प्रदान कीया गया। जिससे ड्रायवरों को अपने नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित कीया गया। ग्लूकोमा का पता लगाना और उसका ईलाज करना ये सूनिश्चिित करके सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सकता है। ग्लूकोमा का शीघ्र पता लगाने और उपचार के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकने से परिवहन नेटवर्क की दक्षता में सुधार भी होता है। आंख शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग होती है। आंख को हमेशा बचाकर रखना जरूरी होता है। इस शिविर में सभी ट्रक ड्रायवरो का नेत्र जांच किया गया एवं निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

 
संयंत्र के सी-एस-आर- एडमिन एवं सिक्यूरिटी प्रमुख संजीव मिश्रा ने वाहन चालको को शिविर का पूरा लाभ लेने व अपनी सभी समस्याओं पर डॉक्टरों से खुलकर बात करने के लिए अपील की। शासकीय स्वास्थ्य विभाग सुहेला के डॉक्टर मनोहर ध्रुव सीएमओ के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल हुआ जिसमें नेत्र सहायक अधिकारी दीप्ति साहू सुहेला से] नेत्र सहायक अधिकारी हथबंध से गायत्री वर्मा व रावन स्वास्थ्य केंन्द्र से मनीषा पटेल सीएचओ,अल्ट्राटेक रावन हास्पिटल के डॉक्टर श्रीराम और डॉ- मंजरी तथा लाजिस्टिक विभाग प्रमुख रत्नेश शुक्ला] अभिषेक चांडा] भास्कर शुक्ला] प्रकाश जेना] दुर्गा प्रसाद वर्मा] युगल किशोर शर्मा] विजय वर्मा] कृष्णा साहू] सत्येंन्द्र] सागर]परमेश्वर] अनिल व लाल बहादूर उपस्थित रहे। सी-एस-आर- विभाग से अधिकारी ज्योत्सना पति के द्वारा सफलता पूर्वक मंच संचालन करते हुए सभी उपस्थित लोगों को शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हास्पिटल टीम, लाजिस्टिक टीम एवं सी-एस-आर- टीम से सहायक अधिकारी रंजय पाण्डे] दया राम वर्मा] सुरेन्द्र कुमार यादव] द्वारिका वर्मा एवं ताराचंद वर्मा व शाहिल पैकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *