तिल्दा नेवरा हिरमी में संचालित निजी संस्था राजपूत एजुकेशनल इंस्टीटयूट द्वारा अंचल की महिलाओ एवं लड़कियों को 45 दिवसीय निःशुल्क बेसिक कंप्युटर प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं इस संबंध में राजपूत एजुकेशनल इंस्टीटयूट के संचालक तनमय सिंह राजपुत ने बताया कि वर्ष 2021 से ही स्कूली छात्रछात्राओं को प्रति वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रशिक्षण देते आ रहे है इस वर्ष भी 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण कराया गया। इसके साथ ही
इस वर्ष में दुसरी बार महिलाओं के लिए निःशुल्क रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।तनमय सिंह राजपुत ने कहा कि आज के समय में डिजीटल दुनिया से जुड़ कर महिलाएं भी स्वरोजगार कि ओर अग्रेषित हो सकती हैं तथा जागरूक होकर आगे बढ़ेगी हमारे पास सर्व सुविधायुक्त लैब एवं अनुभवी टीचरों के द्वारा इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा हैसाथ ही इन्हें प्रशिक्षण उपरांत राजपूत एजुकेशनल इंस्टीटयूट के ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा