बिलासपुर। न्यायधानी से ठगी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां महिला के बंद हो चुके मोबाइल से एक एप एक्टिव कर उनके खाते से 9 लाख रुपए निकाले गए. खाते में बंद मोबाइल नंबर लिंक था. महिला का एसबीआई में अकाउंट है. इसमें उनकी पेंशन राशि जमा होती है. उन्होंने बेटे की फीस जमा करने अकाउंट चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ. पीडिता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है.