आरडीए आवास दिलाने के नाम पर ठगी, शातिरों के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। आरडीए आवास का फर्जी अलाटमेंट आर्डर देकर 7 लाख रुपए वसूलने वाले तीन लोगों पर कोर्ट ने ए‌फ‌आईआर दर्ज कराया है। माना पुलिस के अनुसार माना कैंप निवासी कविता मंडल 38 ने आरडीए आवास के लिए राकेश मंडल, सरिता मंडल और पुनीत सिंह से जुलाई 24 को संपर्क किया था। तब उन लोगों ने 8 जुलाई से 22 जुलाई 24 के बीच मकान दिलाने 7.10 रूपए लिए।

और फर्जी कागजात तैयार कर कविता को दे दिया। इस आधार पर कविता मकान कब्जा लेने आरडीए गई तो इसका खुलासा हुआ। उसके बाद से कविता अपना पैसा मांगती रही लेकिन तीनों आज कल, अगले माह कहते हुए टालते रहे। अंततः रकम मिलता न देख कविता ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसकी सुनवाई कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरू प्रसाद देवांगन के परिवाद आदेश पर माना पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 318-4,336-2,340-2,61,3-5 के तहत मामला दर्ज किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *