भारत में नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर, आज मिले 1247 नए मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना मामलों की घट-बढ़ देखने के लिए मिल रही है। आज यानी मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1247 नए मामले मिले, ये सोमवार की तुलना में 43 फीसदी कम हैं। आप सभी को बता दें कि बीते सोमवार को दैनिक मामलों में 90 फीसदी का उछाल आया था और ऐसा होने से हड़कंप मच गया था। जी दरअसल इस समय कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका सताने लगी है। हालांकि, आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि देश में चौथी लहर की आशंका नहीं है।

आप सभी को बता दें कि बीते सोमवार की सुबह बीते 24 घंटे में 2,183 नए केस मिले थे, जबकि आज यानी मंगलवार की सुबह 1247 नए संक्रमित मिले। बीते रविवार को 1150 नए मरीज मिले थे। वहीं, राजधानी दिल्ली में जनवरी के बाद सोमवार को पहली बार संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा संक्रमित मिले। मंगलवार को बीते 24 घंटों में 501 मरीज मिले। आप सभी को बता दें कि बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर व बागपत और हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *