पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने किया ट्वीट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जी हाँ और इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। आप सभी को बता दें कि उन्होंने हाल ही में यह बताया है कि, वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि उनकी पत्नी मिशेल संक्रमित नहीं हैं। यह जानकारी मिलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। आप देख सकते हैं नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, “बराक ओबामा आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए, और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए शुभकामनाएं।”

आप सभी को हम यह भी बता दें कि ओबामा ने रविवार को ट्वीट कर बताया था कि, ‘पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। शुक्र है कि मैंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।” इसी के साथ आप सभी को हम यह भी बता दें कि ओबामा ने अमेरिकियों को संक्रमण दर में गिरावट के बावजूद कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में करीब 35,000 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मध्य जनवरी में यह संख्या करीब आठ लाख थी। वहीं रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में करीब 75.2 प्रतिशत वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें से 47.7 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर खुराक भी ले ली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *