वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद गजाधर यादव द्वारा पार्षद निधि से करवाए जा रहे बोर खनन का कार्य का हुआ शुभारंभ
पार्षद गजाधर यादव ने कहा वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण ही उनकी पहली प्राथमिकता
सक्ति-नगर पालिका परिषद शक्ति के वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद गजाधर यादव नान्हू भांचा द्वारा अपने वार्ड में सदर स्कूल के पीछे करवाए जा रहे पार्षद निधि के बोर खनन कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ 27 मई को नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल ने कहा कि आज नगर पालिका शक्ति द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता अनुरूप बोर खनन का कार्य एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी बोर करवाए जा रहे हैं, तथा शक्ति शहर में पानी की किसी भी प्रकार की समस्या ना रहे, इस हेतु छत्तीसगढ़ की सरकार,स्थानीय विधायक,एवम नगर पालिका अध्यक्ष भी दृण संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं, तथा शक्ति शहर में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड में हो रहे इस बोर खनन कार्य से इस वर्ष भी ग्रीष्म ऋतु में पानी की उतनी अधिक समस्या नहीं हुई तथा शक्ति शहर में वर्षों से गर्मी के तीन चार महीनों में पानी की पहले काफी दिक्कतें होती थी, किंतु आज यह समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश अवस्थी ने भी कहा कि नगर पालिका द्वारा जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप समय-समय पर वार्डों में विकास के काम तथा जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य किया जा रहा है

वहीं इस दौरान वार्ड क्रमांक- 13 के पार्षद गजाधर यादव नान्हू भांचा ने भी कहा कि आज वार्ड क्रमांक- 13 शक्ति नगर पालिका क्षेत्र का एक बड़ा वार्ड है, तथा इस वार्ड में पानी की समस्या देखी जाती थी, जिस पर मोहल्ले वासियों ने बोर खनन की मांग की थी, जिसे आज वे अपनी पार्षद निधि से पूर्ण करने जा रहे हैं, वार्ड क्रमांक- 13 में होने वाले नलकूप खनन को देखते हुए वार्ड वासियों में भी काफी प्रसन्नता देखी गई
तथा वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके पार्षद नान्हू यादव द्वारा पूरी सक्रियता के साथ अपने दूसरे कार्यकाल में भी वार्ड की जनता के लिए निरंतर ध्यान देकर काम किया जा रहा है,एवं उनकी छोटी-बड़ी सभी समस्याओं के निराकरण के लिए उनके पार्षद 24 घंटे तत्पर रहते हैं,27 मई को नगर पालिका शक्ति के वार्ड क्रमांक- 13 में हुए बोर खनन कार्य के शुभारंभ अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथलेश अवस्थी, वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद गजाधर यादव, वार्ड क्रमांक- 2 के पार्षद रामजीवन देवांगन, पार्षद पुत्र वार्ड क्रमांक- 12 गोविंद देवांगन, लाला बरेठ, दुकालू देवांगन सहित काफी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे