सक्ती- शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जन जागरण पदयात्रा इन दिनों जोरों से चल रही है, तथा इस कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी ठाकुर गुलजार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर घर पहुंच रहे हैं, इसी श्रृंखला में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल दादू भी इस पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आगंतुक पदाधिकारी का कांग्रेस जनों ने स्वागत अभिनंदन किया तथा जन जागरण पदयात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी ठाकुर गुलजार सिंह,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता देवांगन, कमल शर्मा, अधिवक्ता राकेश रोशन महंत, शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजया यशवंत जयसवाल,अमीरचंद अग्रवाल भूरु सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान जन जागरण पदयात्रा को संबोधित करते हुए ठाकुर गुलजार सिंह एवं श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अपने वायदों को पूरा किया है किंतु केंद्र की मोदी की सरकार देश में महंगाई को बढ़ा रही है एवं आम जनता की कमर टूट चुकी है वहीं अन्य वक्ताओं ने भी जन जागरण पदयात्रा के कार्यक्रम को संबोधित किया