शक्ति के रेलवे स्टेशन में दशकों से रेल यात्री सुविधाओं के नाम पर ठगे जा रहे हैं रेलयात्री
अंडर ग्राउंड ब्रिज की नितांत आवश्यकता महसूस कर रहे क्षेत्र के नागरिक- श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शक्ति
सक्ति-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं वर्षों पुरानी अंडरग्राउंड ब्रिज की मांग के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत को पत्र लिखकर उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है
तथा इस संबंध में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने प्रेषित पत्र में बताया है कि शक्ति रेलवे स्टेशन होकर वार्ड नं-17,18 एवम सिंगनसरा-मालखरौदा जाने हेतु एकमात्र रेलवे फाटक है, जो कि घंटो तक बंद रहता है, एवं जाम की स्थिति के चलते आम नागरिक परेशान हो चुके हैं, तथा इस फाटक को विगत वर्षों तो रेलवे प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से बंद किए जाने की भी बात कही जा रही थी, तथा लोगों ने अंडर ग्राउंड ब्रिज की आवश्यकता महसूस करते हुए रेलवे प्रशासन से इसकी मांग की थी, किंतु आज पर्यंत तक यह पूरा नहीं हो पाया है,तथा इन सभी समस्याओं को देखते हुए शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित नाका चौक से सीधे वार्ड नंबर-18 सिंगनसरा रोड तक नया अंडर ग्राउंड ब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे लोगों को बिना फाटक की परेशानी के ही सीधे सुचारू आवागमन का लाभ मिल सके
वही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने प्रेषित पत्र में शक्ति रेलवे स्टेशन में भी यात्री ट्रेनों के इंतजार में आने वाले रेल यात्रियों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त विश्राम ग्रह का निर्माण करने, शक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 में गर्मी एवं बारिश से रेल यात्रियों को निजात दिलाने हेतु पर्याप्त शेड़ का निर्माण करने, प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो में स्थाई रूप से सर्व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करवाने तथा शौचालय निर्माण के पश्चात उसे स्थाई रूप से बेहतर ढंग से संचालन की व्यवस्था बनाने,प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 में बारहो महीने रेल यात्रियों के लिए ठंडा एवं शीतल पेयजल की स्थाई बेहतर व्यवस्था करने सहित अन्य सुविधाओं के लिए पहल करने की मांग की है

तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने इस संबंध में एक भेंटवार्ता में बताया कि शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए उनकी स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत से प्रत्यक्ष रूप से चर्चा भी हुई है, तथा विधानसभा अध्यक्ष ने भी शक्ति रेलवे स्टेशन में आवश्यकता अनुरूप नागरिकों की समस्याओं के लिए उचित पहल करने का भी आश्वासन दिया है, तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के अनुसार आने वाले समय में स्थानीय रेलवे स्टेशन की समस्याओं के लिए आवश्यक पहल होगी
उल्लेखित हो की शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल यात्री दशकों से रेल यात्री सुविधाओं के नाम पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, तथा स्थानीय स्टेशन में ना ही यात्री प्रतिक्षालय है, तथा ना ही लोगों को ट्रेनों के इंतजार के समय किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ मिल पाता है,वही रेलवे प्रशासन द्वारा इतना लंबा चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बना दिया गया है, कि लोग जब स्टेशन पहुंचते हैं तो उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए काफी मेहनत- मशक्कत करनी पड़ती है, तो वहीं दिव्यांग एवं बुजुर्ग रेल यात्रियों को तो प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, किंतु रेलवे प्रशासन को इसकी कतई भी चिंता नहीं है, तथा शक्ति शहर के रेलवे स्टेशन में जब इस फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण हुआ उस समय भी नागरिकों ने रेलवे प्रशासन के बड़े उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की थी किंतु विडंबना यह है कि आज पर्यंत तक रेल यात्री सुविधाओं के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पाई, किंतु अब पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल की इस मांग पर स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत के प्रयासों से हो सकता है क्षेत्र के रेल यात्रियों को उनकी समस्याओं के निराकरण में राहत मिल जाए तथा रेलयात्री भी दशकों से सुविधाओं की बाट जो रहे हैं