जिला खनिज न्यास संस्थान जांजगीर चांपा की बैठक में शामिल होंगे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं डीएमएफ मेंबर श्याम सुंदर अग्रवाल

1 जून को सुबह 11:00 बजे से जिला पंचायत सभागार में होनी है डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक

क्षेत्र के विकास संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखेंगे श्याम सुंदर अग्रवाल

सक्ति-जिला खनिज न्यास संस्थान जांजगीर-चांपा की आगामी 1 जून 2022 को जिला पंचायत के सभागार में होने वाली शासी परिषद की बैठक में नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास संस्थान के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल शामिल होंगे, तथा उपरोक्त बैठक में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निर्देशानुसार सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल क्षेत्र से संबंधित आवश्यक विकास कार्यों एवं जनहित के कार्यों के संबंध में भी अपने सुझाव रखेंगे

तो वही डीएमएफ मेंबर श्याम सुंदर अग्रवाल के अनुसार शक्ति को नवीन जिले का दर्जा मिलने के बाद आने वाले दिनों में इस नवीन जिले के विकास में डीएमएफ फंड की राशि का अहम योगदान रहना है, अतः इस संबंध में भी श्याम सुंदर अग्रवाल अपने वरिष्ठ नेताओं के दिशा- निर्देशन में सुझाव एवं चर्चा करेंगे,उल्लेखित हो कि 1 जून को जिला खनिज न्यास संस्थान जांजगीर चांपा की होने वाली शासी परिषद की बैठक का आमंत्रण पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं डीएमएफ मेंबर श्याम सुंदर अग्रवाल को प्राप्त हो चुका है, तथा श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है, तथा विगत वर्षों में श्याम सुंदर अग्रवाल को जिला खनिज न्यास निधि का सदस्य बनाए जाने के बाद श्री अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास कर इन्हें स्वीकृत कराने में अपनी पहल की है

तथा जांजगीर-चांपा जिला डीएमएफ के मामले में काफी बड़ा जिला है, एवं इस जिले में जिला खनिज न्यास निधि संस्थान के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप डीएमएफ के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सहमति से पूरे जिले के सभी विकास खंडों में समय-समय पर विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की जाती है, तथा शक्ति क्षेत्र से भी श्यामसुंदर अग्रवाल की इसमें सदस्य के रुप मे पदासीन होने से निरंतर इस क्षेत्र को इसका लाभ मिल रहा है

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक जिलों में जिला खनिज न्यास संस्थान को अधिकार संपन्न बनाते हुए जिले में खनिज न्यास निधि से आने वाली राशि को जिले में आवश्यकतानुसार प्राक्कलन तैयार कर खर्च करने का अधिकार दिया हुआ है,जिसके चलते जांजगीर-चांपा जिले में भी समय-समय पर बड़े विकास कार्यों को इस फंड से गति मिल रही है, तो वहीं आने वाले दिनों में नवीन शक्ति जिले के विकास में भी इस फंड का बहुत बड़ा योगदान रहेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *