पूर्व विधायक मंतूराम पवार एक बार फिर से भाजपा का दामन थामने जा रहे

रायपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मंतूराम पावर ने एक समय कांग्रेस को झटका देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन भाजपा के साथ वो ज्यादा दिन रह नहीं पाए और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं अब मंतूराम पवार फिर से भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मंतूराम पवार आज भाजपा का दामन थामने वाले हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंतूराम पवार भाजपा की सदस्यता लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मंतूराम पवार ने 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस भी उनसे काफा चल रही थी। यही कारण है कि, पूर्व विधायक मंतूराम पवार एक बार फिर से भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *