पूर्व महापौर ने थामा बीजेपी का दामन

रायपुर: नगर निगम बिरगांव के पूर्व महापौर और जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता ओमप्रकाश देवांगन आज बीजेपी में शामिल हुए. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में लगभग एक हजार समर्थकों के साथ ओमप्रकाश ने बीजेपी का दामन थामा. ओमप्रकाश देवांगन 2018 में जोगी कांग्रेस से रायपुर ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर भी बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ओमप्रकाश और पूर्व डीईओ को बीजेपी में प्रवेश दिलाया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *