सक्ती– भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी ने 24 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, तिवारी ने उपरोक्त इस्तीफा भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल को प्रेषित करते हुए कहा है कि वे विगत 25 वर्षों से निरंतर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पार्टी द्वारा निर्देशित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, किंतु विगत कुछ महीनों से भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं के प्रति नकारात्मक गतिविधियों से वे काफी दुखी हैं, तथा इन परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी में काम नहीं कर पा रहे हैं, अतः वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं, भवानी प्रसाद तिवारी ने अपने उपरोक्त इस्तीफे की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के जिला संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को भी प्रेषित की है, उल्लेखित हो कि भवानी प्रसाद तिवारी विगत वर्षों में भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष, भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष, भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला कार्य समिति के पूर्व सदस्य एवं नगरपालिका शक्ति के शासन द्वारा मनोनीत पूर्व एल्डरमेन के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं, तथा विगत वर्ष-2021 में राजनीतिक विवादों के चलते भवानी प्रसाद तिवारी को मंडल अध्यक्ष के पद से मुक्त कर उनके स्थान पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी
