दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया एलएनजेपी अस्पताल में

नई दिल्ली . दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को सुबह आर्थोपेडिक परेशानियों की शिकायत पर डॉक्टरी सलाह के लिए सरकारी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है. सिसोदिया दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जेल में बंद हैं. एक सूत्र ने बताया कि सिसोदिया को सुबह करीब 11 बजे एलएनजेपी अस्पताल लाया गया. उन्हें कुछ आर्थोपेडिक समस्याएं बताई जा रही हैं. इन्हीं तकलीफों के इलाज और डॉक्टरी परामर्श के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *