पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नैला- जांजगीर के अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

अग्रवाल समाज पूरी दुनिया में कर रहा सेवा के कार्य-गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष तथा  चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर के संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल 21 फरवरी को अग्रवाल सेवा समिति नैला- जांजगीर द्वारा नैला के बस टर्मिनल के नजदीक हरि लीला ट्रस्ट द्वारा स्थापित अग्रसेन चौक एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए, उपरोक्त कार्यक्रम अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर द्वारा आयोजित था, तथा इसी अवसर पर नैला के अग्रसेन मार्ग में अग्रसेन भवन के ठीक सामने नैला जांजगीर के प्रतिष्ठित भोपालपुरिया परिवार द्वारा दान में दी गई भूमि पर प्रस्तावित नए  अग्रसेन भवन निर्माण के भूमि पूजन समारोह में भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सहभागिता की, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल, समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया, अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के अध्यक्ष संजय केदार अग्रवाल एवं भोपालपुरिया परिवार नैला- जांजगीर के सदस्यों सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति नैला-जांजगीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज समाज के कार्यों को जिला मुख्यालय जांजगीर में आगे बढ़ाने की दिशा में यह समिति सक्रियता के साथ कार्य कर रही है, एवं नए अग्रसेन भवन के निर्माण होने से भी आने वाले दिनों में वैवाहिक एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा, तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भोपालपुरिया परिवार को भी इस नेक काम के लिए साधुवाद ज्ञापित किया तथा उन्होंने कहा कि आज अग्रवाल समाज को भोपालपुरिया परिवार ने अपनी स्वयं की परिवारिक जमीन नए भवन निर्माण के लिए दान में दी है यह महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए सिद्धांतों के अनुरूप एक बड़ी दानशीलता का परिचायक है, एवं अग्रवाल समाज सदैव दानवीर समाज के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है, वही गौरीशंकर अग्रवाल ने जांजगीर नैला की हरीलीला ट्रस्ट द्वारा स्थापित अग्रसेन चौक एवं भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा के लिए भी सुल्तानिया परिवार का आभार व्यक्त किया तथा इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के बंधुओं से भी मुलाकात की

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *