किरंदुल। बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सदस्य को सोमवार किरंदुल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी सदस्यों को बधाई दी तथा उपहार बांटे। अध्यक्ष मनोज सिंह सचिव संदीप साव ने बताया कि इस वर्ष लगभग 32 हजार ट्रिप माल ढुलाई हुआ है। गाड़ी मालिकों के कड़ी मेहनत से यूनियन को करीब 48 लाख रुपया का लाभ हुआ है जिसमें से कुछ अंश दीपावली से पूर्व ट्रक मालिको को उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। यूनियन के फाउंडर मेंबर पूर्व अध्यक्ष के ए पप्पाचन उपाध्यक्ष आकाश गोयल ने ट्रक पार्किंग व्यवस्था को दुरस्त करने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने जल्द से जल्द ट्रक पार्किंग को सुव्यवस्थित करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।