छग आ रहे कोटमसर गुफा देखने विदेशी पर्यटकों को झटका, प्रवेश बंद

बस्तर। बस्तर में मानसून ने प्रवेश ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा को 4 महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह गुफा पर्यटकों के लिए अब सीधे अक्टूबर में खुलेगी। CCF आरसी दुग्गा ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, कोटमसर गुफा की सैर करने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। सालभर में 5 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने कोटमसर गुफा की सैर की है। इनमें 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी हैं। जिन्हें कांगेर घाटी कि खुबसूरत वादियां बेहद पसंद आई।

दरअसल, बारिश के दिनों में कोटमसर गुफा के अंदर पानी भर जाता है। साथ ही चट्टानों में फिसलन होती है। इसलिए हादसे का खतरा भी ज्यादा होता है।वहीं कोई हादसा न हो जाए इसलिए मानसून में कोटमसर गुफा को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है। CCF आरसी दुग्गा ने कहा कि मानसून के बाद अक्टूबर में गुफा फिर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *