विदेशी निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने AI इंपैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ के स्टॉल की तारीफ की

रायपुर। विदेशी निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने AI इंपैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ के स्टॉल की तारीफ की। सीएम साय ने बताया, भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एएआई इंपैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश के निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।

नवा रायपुर में देश के पहले एएआई डाटा सेंटर पार्क के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, उच्च तकनीकी निवेश और भविष्य की अर्थव्यवस्था का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मेरे लिए यह पहल हमारे युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने, नवाचार और उद्यमिता को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हम दृढ़ संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ को नए भारत की डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *