शक्ति विकासखंड के सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षकों का जैजैपुर विधायक ने किया सम्मान-
सक्ती-सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर बड़गड़ी बम्हनीडीह में 17 सितम्बर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन केशव चंद्रा, विधायक जैजैपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु मिश्रा एबीईओ, विशिष्ट अतिथि बावाराम जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह, चन्द्रिका देवी साहू सरपंच बड़गड़ी,उपसरपंच परशराम धनुवार, दिनेश महंत सरपंच रोहदा, बसंत चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, सत्येन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष जांजगीर,बी.एस. बनाफर जिलाध्यक्ष सक्ती मंचस्थ थे।शिक्षकों के सम्मान में स्वागत भाषण देते हुए विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि शिक्षक ही युवा पीढ़ी के मार्गदर्शक एवं संवाहक हैं, समाज निर्माण में सभी गुरुजनों का अतुल्य भूमिका एवं योगदान रहता है। बम्हनीडीह ब्लाक मुख्यालय में शिक्षक सदन के लिए विधायक केशव चंद्रा ने राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विधायक श्री केशव चंद्रा जी व अतिथियों द्वारा जिले भर से आये हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया।
जिसमें सक्ती ब्लॉक के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को उनके निवास गृह स्थान में जाकर सम्मान करने के लिए शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
विकासखण्ड- सक्ती से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में ये शिक्षक गण हुए सम्मानित-शोलेष कुमार राठौर व्याख्याता शा.उ.मा. वि.लवसरा, अनिमा तिर्की, व्याख्याता शा.हाईस्कूल जेठा, श्रीमती दीपिका राठौर शिक्षक शा.पू.मा.वि.मल्दी, जैन सिंह कंवर शिक्षक शा.पू.मा.वि. लिमतरा, नीरा साहू सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि.स्टेशनभांठा सकरेली बा., निर्मला पटेल सहायक शिक्षक शा.नवीन प्रा.वि.मसनिया कला, संतोष कुमार प्रधान सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि. सरवानी बा.,उमाशंकर राठौर सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि.जाजंग,चंदन सिंह कंवर सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि.सकरेली खुर्द एवं राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित होने हेतु आगामी वर्ष के लिए चयनित पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप सहायक शिक्षक शा.प्रा. वि.सकरेली बा. को शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह,पेन,प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया,इस अवसर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन-सक्ती के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राठौर, महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, यशवंत सिंह राठौर,लखन लाल सिदार, मुन्ना पटेल,नेत्र प्रसाद साहू सहित शिक्षक गण उपस्थित थे