नगर पंचायत जैजैपुर में 30 नवंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता

नगर पंचायत जैजैपुर में प्रथम वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।यह प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल क्लब जैजैपुर के तत्वधान में नगर पंचायत जैजैपुर में प्रथम बार फुटबॉल प्रेमियों के लिए आयोजन रखा गया है ,यह प्रतियोगिता इमलीभांठा जैजैपुर के मैदान में खेला जाएगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार 21000रूपये एवं पुरस्कार 11000 रुपये रखा गया है। फुटबॉल में प्रवेश शुल्क 1100 रूपये है जिन का उद्घाटन 30 नवंबर एवं समापन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा । फुटबॉल आयोजन समिति ने बताया कि ,यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय टीमों के अनुसार मैच खेला जाएगा । इस मैच का द्वितीय पुरस्कार अखिलेश स्वर्णकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है । फुटबॉल प्रेमी डॉक्टर पटेल ,सचिन सिंह ,राजू साहू, मयंक चंद्रा एवं साजिद खान एल्डरमेन से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने दशकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फुटबॉल खिलाड़ियों के हौसला को बुलंद करने का आह्वान किया है । जैजैपुर क्षेत्र हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है चाहे वह पढ़ाई के क्षेत्र हो ,खेल के क्षेत्र हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हमेशा अपना स्थान अग्रणी बनाये रखता है ।उसी को देखते हुए इस वर्ष जैजैपुर के फुटबॉल प्रेमियों ने प्रथम बार फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रखा है। जिसमें अधिक से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले कर इस कार्यक्रम को सफल बना कर नगर पंचायत जैजैपुर का नाम पुनः रोशन हो ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *