लाकडाउन की अफवाह के बीच तेजी से बढ़ रहे हैं खाद्य सामग्रियों के दाम

भिलाई। जिले में कोरोना के मामला तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण दर 13 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। संक्रमण दर केवल चार दिन में बढ़ा है, इधर लाकडाउन की अफवाह भी शुरू हो गई है।

पर मुख्यमंत्री कह चुके हैं लाकडाउन की कोई गुंजाइश नहीं है, फिर भी जमाखोर व्यापारियों की वजह से खाद्य सामाग्रियों के दाम बढ़ने लगे हैं। समाजसेवी संगठन ने जमाखोर व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग भी शुरू कर दी है।

बता दें कि दुर्ग जिले में कोरोना का संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है। चार दिन में कोरोना संक्रमण दर 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत से ज्यादा हो गया।

यह बेहद खतरनाक स्थिति है। जिले का स्वास्थ्य विभाग कहता है कि 20-22 दिन में कोरोना का पीक आएगा। फरवरी से कम होना शुरू होगा और मार्च तक स्थित सामान्य हो जाएगी, पर जनवरी और फरवरी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होगी। इधर नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद भी जिस तरह से दिन के समय बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, वह चिंताजनक है।

लाकडाउन की अफवाह

कोरोना के बढ़ते केस के बीच लाकडाउन की अफवाह भी जमकर उड़ रही है। छोटे व्यापारी अभी से डरे हुए हैं। जबकि सूबे के मुखिया भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में लाकडाउन की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है।

इधर खाद्य सामाग्रियों की जमाखोरी भी शुरू हो गई है। धीरे -धीरे दाम भी बढ़ने की चर्चा है। लाकडाउन की अफवाह से लोग खासे डरे हुए भी है।

शहर में नहीं हो रहा है गाइड लाइन का पालन

लोग कोरोना की पहली व दूसरी लहर को इतनी जल्दी भूल गए। उस समय लाकडाउन के लिए कुछ लोगों ने शासन प्रशासन को जमकर कोसा था।

लोगों ने हमेशा गाइड लाइन का पालन करने के लिए अभियान भी चलाया था। स्थिति सामान्य होने के बाद सब भूल गए। शहर में हर जगह भीड़भाड़ नजर आ रही है। लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण दर चार दिन में ही 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 13 हो गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *