सड़क हादसे का कारण बना कोहरा, दो कार आपस में भिड़ी

लखनऊ। बहराइच मार्ग पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते दो कार आपस में भिड़ गए। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैसरगंज सीएचसी में पुलिस ने भर्ती कराया है। जिले में गुरुवार की सुबह घने कोहरे की बीच हुई। घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते वाहन काफी धीमे गति से चले।

सुबह आठ बजे लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर पुलिया के पास दो मारुति कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक करुणा शंकर पाण्डेय ने बताया कि घने कोहरे में हादसा हुआ है। सभी घायलों को कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आवागमन पूरी तरह से बहाल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *