मां गंगा को चढ़ाया फूल, सूर्य को दिया अर्ध्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरी। जिसके बाद राष्ट्रपति कार में सवार होकर अरैल घाट पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनके साथ मौजूद रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *