बाढ़-बारिश ने ली 37 की जान, हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा तबाही के फोटो-वीडियो हिमाचल प्रदेश से सामने आए हैं। यहां कई पुल बह गए हैं और सड़कें तबाह हो गई हैं। अभी भी खतरा बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हादसों में 37 लोगों की मौत की सूचना है।
इसी तरह उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट पर है। अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा, अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *