फलेक्सी चोरी करने वाले दो चोर पकड़ाये
जैजैपुर। जैजैपुर में भक्त करमा माता एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम की जयंती के अवसर पर लगाए गए फ्लेक्सी बैनर पहले ही दिन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद साहू समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है वहीं पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी रोस व्याप्त होते हुए नजर आ रहा है । नगर पंचायत जैजैपुर के साहू समाज स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जयंती कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर भक्त करमा माता एवं काशीराम की जयंती से संबंधित फ्लेक्सी और बैनर लगाए गए थे। लेकिन कार्यक्रम के पहले ही दिन कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रात के समय फ्लेक्सी निकालकर चोरी कर ली गई। यह चोरी होना यहां की आम बात हो गई है इस फ्लेक्सी को बेचकर कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा अपने स्वार्थ के लिए यह फ्लेक्सी कार्यक्रम के पहले चोरी करने का सिलसिला लगातार जारी है।
एल
सुबह जब कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी के लिए पहुंचे तो फ्लेक्सी गायब देखकर आश्चर्यचकित रह गए। इस घटना से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि इस प्रकार की हरकत से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावना को ठेस पहुंचती है।
कार्यकर्ताओं ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्य समाज में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास है, इसलिए प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाना चाहिए।
गस्त में निकले पुलिस वालों ने फलेक्शी निकालते हुए दोनों को रगे हाथ हिरासत में ले लिया है।