बोड़ला/ 26 जनवरी 2022 को कांग्रेस कार्यालय बोड़ला में माननीय पीतांबर वर्मा जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा
आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर में ध्वजा रोहन किया गया। एवं शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष की बात है कि आज की 26 जनवरी को हम लोग 73 वे गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं और यह खुशी हमें अनेक ज्ञात एवं अज्ञात वीरों के बलिदान से प्राप्त हुआ है, देश को स्वतंत्र कराने में अनेक बहनों के भाइयों का बलिदान हुआ अनेक सुहागिनों के सिंदूर उजड़ गए और अनेक माताएं पुत्र विहींन हो गई इस प्रकार वीरों के अनेकानेक कुर्बानियों के बाद हमें आज यह गणतंत्र दिवस मनाने का स्वतंत्रता प्राप्त हुआ है इस प्रकार आज का दिन चिंतन,मनन और मंथन का दिन है कि हम अपने देश के प्रति कितने जागरूक है क्या हमारा योगदान है हम ऐसे वीर सपूतों को जो ठंडी गर्मी बरसात को सहते हुए हमारी रक्षा करते हैं हम उन्हें नमन करते हैं तथा शहीद महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और नमन करते हैं आप सभी को 26 जनवरी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाये।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामिल पीताम्बर वर्मा जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला,अमिता प्रभाती मरकाम अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला, प्रभाती मरकाम जी,
राम कुमार पटेल जिला पंचायत सदस्य, अमरसिंह जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, डाकोर चंद्रवंशी, मन्नू चंद्रवंशी, मनमोहन अवस्थी, बद्री वर्मा जी धनराज वर्मा, नरेन्द्र चंद्रवंशी, अमित वर्मा जी, गोरेलाल चंद्रवंशी, हीरा कोसले, राजकुमार मरावी, विसर्जन धुर्वे, कुमार पटेल, नारद वर्मा, भरत सोनकर, कमल बंजारे, कुंदे झारिया, दीपक मागरे, राकेश यादव, राजेंद्र सत्य वंशी, रामेश्वर यादव, नारद वर्मा,एवम समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे हैं