रायपुर की शकून जैन ने किया ध्वजारोहण
सक्ती- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित गिरिराज रैन बसेरा में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान रायपुर की शकुन जैन ने जहां गिरिराज रैन बसेरा संस्थान द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया, तो वही इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ भारत माता की पूजा अर्चना एवं भारत माता की आरती भी की गई तथा इस अवसर पर गिरिराज रेन बसेरा परिवार के सभी महिला एवं पुरुष सदस्य गण मौजूद रहे,ज्ञात हो कि विगत अनेकों वर्षों से गिरिराज रेन बसेरा संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन कर मिष्ठान का वितरण किया जाता है, तथा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इस अवसर पर गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमर लाल अग्रवाल (कांट्रेक्टर),पंकज अग्रवाल,महेंद्र मित्तल, उषा अग्रवाल, शकुन जैन रायपुर, गायत्री अग्रवाल अंबिकापुर, अंगूरी देवी अग्रवाल शक्ति, संजय जैन रायपुर, आदर्श अग्रवाल, कुमारी पूजा अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे
