परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 05 असमाजिक तत्व जेल में निरूद्ध

होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

तिल्दा नेवरा, तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर परिशांति भंग करने वाले 05 असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही

तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वो द्वारा सासाहोली, शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्र0 16 तिल्दा एवं ग्राम भिलौनी में जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना तिल्दा नेवरा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी कर जेल निरूद्ध किया गया।

नाम पता असामाजिक तत्व –
01- होमेश पुरी गोस्वामी पिता उमेश पुरी उम्र 24 साल पता शिक्षक कॉलोनी तिल्दा, जिला रायपुर छ0ग0
02- केशव राम साहू पिता झडीराम साहू उम्र 30 साल पता – वार्ड क्र. 16 तिल्दा, जिला रायपुर छ0ग0
03- योगेश कोसले पिता धर्मेन्द्र कोसले उम्र 23 साल पता – सासाहोली, जिला रायपुर छ0ग0
04- कैलाश राहूजा पिता विजय राहूजा उम्र 20 साल पता – सासाहोली, जिला रायपुर छ0ग0
05- दुकालू नारंग पिता स्व. रतन नारंग उम्र 55 साल पता – भिलौनी जिला रायपुर छ0ग0

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *