रिलीज हुआ वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का पहला पोस्टर

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। वरुण के साथ इस फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) नजर आने वाली है। आपको बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म में वरुण धवन के किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में सामने आ गया है।

आप देख सकते हैं इस पोस्टर में वरुण धवन बहुत डरावने नजर आ रहे हैं। इस समय उनका ये पोस्टर चर्चाओं में है और इसके सामने आने के बाद से चारों तरफ उनके इस किरदार की चर्चा शुरू हो गई है। आप देख सकते हैं आज सुबह ही वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भेड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में वरुण खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं उनका लुक बहुत डरावना है। उनकी आंखें बिल्कुल भेड़िया के जैसे चमक रही हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो इस फ़िल्म में भेड़िया के रोल में नजर आएंगे। आप सभी देख सकते हैं इस फिल्म के पोस्टर पर जिस अंदाज में भेड़िया लिखा गया है और उसपर पंजों के निशान बने हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *