सामने आई गुरमीत-देबीना की बेटी की पहली तस्वीर, मौसी के साथ आई नजर

मनोरंजन जगत के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) एवं देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) तीन दिन पहले ही माता-पिता बने हैं। न्यूली मॉम देबीना हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं। इस के चलते गुरमीत और देबीना अपनी नन्ही परी के साथ दिखे। हालांकि इनकी बेटी का चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ। किन्तु यदि आप देबीना और गुरमीत की बेटी की झलक की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं तो अब आपका ये इंतजार समाप्त हुआ। इन दोनों की बेटी की पहली फोटो सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर इस फोटो को जीविता (Jeevita Oberoi) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस फोटो में जीविता ना सिर्फ बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आई, बल्कि बच्ची का चेहरा भी नजर आया। इस फोटो को साझा करते हुए जीविता ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा तथा गुरमीत-देबीना को भी टैग किया।

जीविता ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मेरी फिश और मेरा स्टार बॉय अब माता-पिता बन गए हैं। ये सब हुआ एक प्यारी सी नन्ही परी के आने के बाद। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि तुम दोनों इस प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हो। तुम दोनों को ढेर सारी खुशियां, प्यार, किस और सकारात्मक ऊर्जा इस प्यारे से सफर के लिए। एक बार फिर से शुक्रिया हमारे दिल को खुशियों से भरने के लिए। जीवी मासी हमेशा बेबी की पसंदीदा मौसी रहेगी। लव यू।’ इस पोस्ट की तीसरी स्लाइड में बेबी गर्ल का चेहरा आप देख सकते हैं। देबीना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था। बेबी गर्ल होने की खबर देबीना एवं गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके दिया था। इस वीडियो में ये दोनों स्टार बेबी का हाथ पकड़े दिखाई दिए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *